आज के दौर में UPI स्कैनर के बिना लेन-देन का कोई काम नहीं होता. लेकिन कांग्रेस ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से राजनीतिक सवालों का लेन-देन भी UPI स्कैनर से से कर दिया.
जी हां नरेन्द्र मोदी आज राजस्थान के बीकानेर में है. बड़ी बड़ी घोषणाओं के साथ एक बड़ी भीड़ को नरेंद्र मोदी ने सम्बोधित किया. लेकिन राजस्थान कांग्रेस ने आज दूसरा कमाल कर दिया है.
नरेन्द्र मोदी के बीकानेर दौरे से पहले राजस्थान भाजपा ने आक्रामक कैम्पेन करते हुए माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. ना केवल भारी भीड़ जुटाने के लिए भाजपाई दिन रात लगे थे बल्कि आज सुबह से ही राजस्थान राजस्थान भाजपा का ट्वीटर हैंडल कांग्रेस पर जबरदस्त हमलावर हो गया.
एक के बाद एक ट्वीट राजस्थान भाजपा के ऑफिसियल ट्वीटर हैण्डल से कांग्रेस को निशाना बनाते हुए आने लगे. PM मोदी के शोर्ट वीडियो वायरल किए गए. बड़े-बड़े आरोपों के साथ कांग्रेस को घेरा गया. लेकिन जब कांग्रेस ने इसका पलटवार किया तो एक रोचक बात देखने को सामने आई.