जयपुर | Rajasthan Election 2023: राजस्थान में चुनावों के लिए भाजपा-कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है जिसके बाद से ही जमकर बवाल मचा हुआ है।
भाजपा ने जहां अपनी दो सूची जारी करते हुए 124 प्रत्याशियों के नाम उजागर कर दिए हैं।
वहीं, लंबा इंतजार कराने के बाद शनिवार को कांग्रेस ने भी अपनी पहली सूची में 33 नेताओं को चुनावी मैदान में उतारने का ऐलान किया है।
प्रत्याशियों के नामों का खुलासा होते ही दोनों ही पार्टियों में जिन नेताओं का टिकट कटा है उनके समर्थक जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।