जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सेनाओं की ताकत तभी बढ़ती है, जब देश आर्थिक रूप से सशक्त होता है। आज भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। देश का सामर्थ्य निरंतर बढ़ रहा है और हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति में राजस्थान महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा और विकसित राजस्थान, विकसित सेना को ताकत प्रदान करेगा।

नरेन्द्र मोदी मंगलवार को जैसलमेर के पोकरण में भारत शक्ति अभ्यास के अवसर पर आयोजित प्रदर्शन का अवलोकन कर रहे थे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी भारतीय सेनाओं के शौर्य के साक्षी बने। प्रधानमंत्री ने कहा कि वीरता और कौशल का यह प्रदर्शन नए भारत की गूंज है।
