जयपुर | शुक्रवार सुबह राजस्थान रोडवेज की एक बस के साथ बड़ा हादसा हो गया। जयपुर से दिल्ली जा रही रोडवेज की नहर में गिर गई।
ये हादसा हरियाणा के रेवाड़ी जिले में हुआ। जिसमें एक दर्जन यात्री घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, आज सुबह हरियाणा के रेवाड़ी जिले में कसौला थानान्तर्गत दिल्ली-जयपुर हाइवे पर राजस्थान रोडवेज की दिल्ली जा रही बस के ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और बस एक नहर में जा गिरी।
इस हादसे के बाद बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। हालांकि, गनीमत ये रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।