जयपुर,11 फरवरी। राजस्थान की उप मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने शनिवार को मुम्बई ओटीएम समापन और पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि राजस्थान अपने महलों, विरासत स्थलों, इंफ्रास्ट्रक्चर व इको-टूरिज्म आदि के लिए प्रसिद्ध है। ओटीएम में पर्यटन विभाग की भागीदारी ने राजस्थान में विदेशी पेशेवरों के लिए पर्यटन विकास के दरवाजे खोल दिए हैं।

उप मुख्यमंत्री ने मुम्बई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में कहा कि ओटीएम एशिया में अग्रणी ट्रैवल ट्रेड शो है। इसका आयोजन इस बार 8 से 10 फरवरी तक जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में किया गया है। राजस्थान पर्यटन को इससे काफी बढ़ावा मिलेगा ।
जी-20 बैठकों की मेजबानी में महत्वपूर्ण भूमिका-


