जयपुर | राजस्थान में इस साल होने जा रहे विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 19 नए जिलों का ऐलान कर दिया है। वहीं संभागीय मुख्यालयों की संख्या भी 7 से बढ़कर 10 हो गई है।
राज्य में पिछले साल से ही नए जिलों की मांग की जा रही थी। ऐसे में चुनावों को देखते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने शुक्रवार को नए जिले बनाने की घोषणा कर दी।
बता दें कि, आज राजस्थान विधानसभा में राज्य का बजट पारित हुआ। ये बजट पारित होने की तीसरी स्टेज रही। इस दौरान सीएम गहलोत ने राजस्थान में नए जिले बनाने का भी ऐलान कर दिया है।
गौरतलब है कि इससे पहले सीएम गहलोत ने कुछ दिन पहले ही जिलों के गठन के लिए बनाई गई समिति का कार्यकाल 6 माह के लिए बढ़ा दिया था।