जयपुर | रंग रंगीले राजस्थान के लोगों की विदेशों में कितनी धाक है ये किसी को बताने की जरूरत नहीं है। राजस्थानियों ने तो विदेशों में जमकर अपनी छाप छोड़ी है चाहे फिर वह यहां की कला की हो या फिर लोक संगीत की।
’पधारो म्हारे देश....’ गाकर विदेशी पावणों का स्वागत करने वाले राजस्थानी जब विदेशों में जाते हैं तो विदेशी भी उनके स्वागत में जमकर प्यार लुटाते है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला राजस्थान के दौसा जिले की रहने वाली बिंदणी धौली मीणा को लेकर।
राजस्थान की ये बिंदणी धौली मीणा अपनी संस्कृति और देसी पहनावे को लेकर इंटरनेट और खबरों में हमेशा छाई रहती हैं।
धौली मीणा की धाक न सिर्फ देश में है बल्कि ये तो अपने देसी अंदाज को लेकर विदेशों में भी चर्चा में बनी रहती हैं। विदेशियों को तो इनका ये देसी अंदाज खूब पंसद आता है।