जयपुर | राजस्थान कांग्रेस में चल रही सियासी लड़ाई विपक्ष के लिए जोरदार मुद्दा बनी हुई है।
विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में कांग्रेस की इस जंग को भुनाने में लगी है।
इसी बीच मंगलवार को भाजपा नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस पर जमकर धावा बोला है।
राठौड़ ने सचिन पायलट समेत बिजली-पानी जैसे कई मुद्दों पर गहलोत सरकार को घेरने की कोशिश की है।