thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

राजेन्द्र राठौड़ बोले- कांग्रेस का चुनाव में किसानों का संपूर्ण कर्जमाफी का वादा, लेकिन सत्ता में आते ही सब छूमंतर

desk desk 16

झुंझुनू में परिर्वतन संकल्प यात्रा के तहत सोमवार को यात्रा आरंभ होने से पूर्व मीडिया कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में महिलाआंे, बच्चियों के साथ अनाचार, अत्याचार, उत्पीड़न व दुष्कर्म की घटनाए चरम पर हैं। प्रदेश के किसी भी कोने में महिला सुरक्षित नहीं है। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 झुंझुनू में परिर्वतन संकल्प यात्रा के तहत सोमवार को यात्रा आरंभ होने से पूर्व मीडिया कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में महिलाआंे, बच्चियों के साथ अनाचार, अत्याचार, उत्पीड़न व दुष्कर्म की घटनाए चरम पर हैं। प्रदेश के किसी भी कोने में महिला सुरक्षित नहीं है। 
rajendra rathore said congress promised complete loan waiver of farmers vanished

झुंझुनू  | विधानसभा चुनाव के घमासान के बीच भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा लोगों के बीच पहुंच रही है। 

जिसमें भाजपा नेता अशोक गहलोत सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं।

ऐसे में सोमवार को नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ एक बार फिर से कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने अलग-अलग मुद्दों पर गहलोत सरकार को घेरा। 

झुंझुनू में परिर्वतन संकल्प यात्रा के तहत सोमवार को यात्रा आरंभ होने से पूर्व मीडिया कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में महिलाआंे, बच्चियों के साथ अनाचार, अत्याचार, उत्पीड़न व दुष्कर्म की घटनाए चरम पर हैं। प्रदेश के किसी भी कोने में महिला सुरक्षित नहीं है। 

कांग्रेस सरकार 2018 के चुनाव में किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने का वादा करती है, लेकिन जब सत्ता में आती है तो कर्जमाफी का वादा भूल जाती है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने युवाओं के भविष्य के साथ ऐसा खिलवाड़ किया है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। सभी भर्तियों के पेपर लीक हुए हैं ऐसे में लाखों युवाओं का भविष्य चौपट हो गया। 

कांग्रेस सरकार सांप्रदायिक सदभाव क़ायम करने में पूरी तरह विफल रही है। प्रदेश की वीरांगनाओं के अधिकारों पर कुठाराघात हुआ है। 

जयपुर में धरने पर बैठी वीरांगनाओं को घसीटकर वहां से उठाया गया। मेरा दावा है कि विधानसभा चुनावों में चूरू, सीकर और झुंझुनू की सभी सीटें भाजपा जीतेगी।

प्रदेश में बिजली कटौती का संकट बना हुआ है अघोषित बिजली कटौती के कारण जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें किसान वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। आज बिजली के तीनों डिस्कॉम घाटे में चल रहें है, सरकार खुदके थर्मल पावर प्लांट बंद करके प्राइवेट कंपनियों से मंहगी बिजली खरीद रही है। 

नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार इस कदर है कि आम जनता का काम बिना पटवारियांे को कमीशन दिए नहीं होता है।  

युवाओं को बेराजगारी भत्ते का वादा किया था। उसके लिए बनाई गई कल्ला कमेटी की रिपोर्ट आज तक नही आयी। वादा कर्जमाफी का किया और बदले में किसानों की जमीनें नीलाम हो गई और खाते एनपीए हो गये। 

कांग्रेस सरकार में कुर्सी की लड़ाई पूरे पांच साल चली है। इनके यहां दो टीमें बनी हुई हैं टीम ए और टीम बी जिनके बीच हमेशा लड़ाई चलती रही है।

इस दौरान राठौड़ के साथ पूर्व मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुलाल सैनी, ज़िला अध्यक्ष पवन कुमार मावंडिया, परिवर्तन संकल्प यात्रा के सह प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बगड़ी, ज़िला प्रमुख हर्षिनी कुलहरि, विधायक रामलाल शर्मा, जिला प्रभारी केडी बाबर,  मीडिया सहयोगी कृष्ण कुमार जानू और अनिल बंसल भी मौजूद रहे। 

शेयर करें: