जयपुर। शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी राजन विशाल ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की गति बढ़ाकर ज्यादा से ज्यादा कृषकों को त्वरित लाभ पहुंचाया जाए।
राजन विशाल सोमवार को पंत कृषि भवन में विभागीय योजनाओं की प्रगति के सम्बन्ध में उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

शासन सचिव ने कहा कि बजट घोषणाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें शत-प्रतिशत क्रियान्वित करके समय पर पूरा करें। विभागीय अधिकारी ज्यादा से ज्यादा कृषकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दे, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक कृषक को राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।