जयपुर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के तहत रविवार को सांचौर शहर स्थित निजी होटल में जिला स्तरीय इन्वेस्टर मीट कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के.के. बिश्नोई ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत व विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर प्रगतिरत है।

उन्होंने कहा कि राज्य में नव उद्योगों की स्थापना एवं विस्तार हेतु राज्य सरकार द्वारा राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट 2024 का आयोजन किया जा रहा है, जिसके फलस्वरूप राजस्थान आने वाले वर्षों में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।