thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

आरएमएससीएल खरीद प्रक्रिया को और सुगम बनाएगा

thinQ360 thinQ360 15

आरएमएससीएल की प्रबंध निदेशक श्रीमती नेहा गिरि ने बताया की आरएमएससीएल द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया से खरीद की कार्यवाही की जाती है।

HIGHLIGHTS

  1. 1 वेबिनार में कार्यकारी निदेशक हरीश लालवानी,  अतिरिक्त निदेशक (आईटी) विक्रम सांखला, संयुक्त निदेशक फाइनेन्स  हनुमान सहाय, कार्यकारी निदेशक (ईपीएम)  आकाश आल्हा तथा  सूचना एवं प्रोद्योगिकी विभाग के अभय कुमार सोनी ने संबोधित किया।
rmscl will further streamline the procurement process

जयपुर । आरएमएससीएल (राजस्थान मेडिकल सर्विसेज़ कॉर्पाेरेशन लिमिटेड) द्वारा गुरूवार को ‘प्रोसेस ऑफ ड्रग, इक्यूपमेंट एण्ड कन्जयूमेबलस प्रोक्योरमेंट फॉर मेडिकल कॉरपोरेशन‘ विषय पर वेबिनार आयोजित किया गया।

आरएमएससीएल की प्रबंध निदेशक श्रीमती नेहा गिरि ने बताया की आरएमएससीएल द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया से खरीद की कार्यवाही की जाती है। इस प्रक्रिया को और अधिक सुगम और प्रभावी बनाने के लिए दवा एवं उपकरणों के सप्लायर एवं बिडर्स के साथ यह वेबिनार आयोजित किया गया है।

उन्होंने बताया कि वेबिनार के माध्यम से विभिन्न विशेषज्ञों के द्वारा दवा और उपकरणों की खरीद की पूरी प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान  प्री बिड मीटिंग में भाग लेने, बिड के लिए आवश्यक दस्तावेज, विभिन्न शुल्क , निविदा के साथ लगने वाले जरूरी संलग्नकों एवं टेण्डर प्रक्रिया के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही ई-प्रोक्योरमेंट मॉडयूल पर निविदा अपलोड करने की प्रक्रिया को भी डेमो के माध्यम से समझाया गया।

वेबिनार में कार्यकारी निदेशक हरीश लालवानी,  अतिरिक्त निदेशक (आईटी) विक्रम सांखला, संयुक्त निदेशक फाइनेन्स  हनुमान सहाय, कार्यकारी निदेशक (ईपीएम)  आकाश आल्हा तथा  सूचना एवं प्रोद्योगिकी विभाग के अभय कुमार सोनी ने संबोधित किया। डॉ. प्रेम सिंह, राज्य नोडल अधिकारी, इन्वेन्ट्री ने वेबिनार का संचालन किया।


वेबिनार में नोवा, नाईस नीओ टेक, इण्डियन इम्युनोलोजिकल लिमिटेड, हेगर इण्डिया एवं लैबटैक आदि फर्मों सहित 100 से ज्यादा सप्लायर और बिडर ने भाग लिया। 

शेयर करें: