जयपुर, 30 जनवरी | राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की 305वीं संचालन मण्डल बैठक मंगलवार को रोडवेज मुख्यालय पर निगम अध्यक्ष श्रीमती श्रेया गुहा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में दानदाता, भामाशाह एवं औद्यौगिक संस्थानों द्वारा बस स्टैण्ड्स पर निर्माण कार्यो में सहयोग सम्बन्धी प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
बैठक में निगम अध्यक्ष ने बिना टिकिट यात्रा करवाये जाने पर पर परिचालकों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही के निर्देश प्रदान किये। उन्होंने निगम की वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए गैर संचालन आय के विकल्प तलाशने के साथ -साथ रोडवेज बस स्टैण्ड की रख-रखाव के लिए पॉलिसी बनाने एवं निगम की सेवा में गुणवत्तापूर्ण सुधार के लिए रोड़ मैप तैयार करने के निर्देश दिए।