ब्यावर | राजस्थान में चुनावी संग्राम के बीच गुरूवार को सचिन पायलट ने सीडब्ल्यूसी का सदस्य बनने के बाद ब्यावर से चुनावी सभा को संबोधित कर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया।
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने पायलट मसूदा विधानसभा क्षेत्र के विजयनगर में किसान सम्मेलन में शिरकत की।
पायलट को सुनने के लिए सभा में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे गुंज उठे।
पायलट को यहां की जनता से जबरदस्त समर्थन मिलता दिखाई दिया। जिसके बाद इस सभा को देखकर सियासी गलियारों में नई चर्चा चालू हो गई है।