इस खौफनाक घटना का एक दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें हैवान साहिल नाबालिग लड़की पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला करता नजर आ रहा है।
सरेआम बीच सड़क पर आरोपी लड़की को चाकुओं से गोदता रहा और सड़क से गुजर रहे लोग फिल्म की शूटिंग की तरह ये सब देखते रहे।
हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक साहिल को यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार तो कर लिया है लेकिन क्या इससे काल का ग्रास बनी लड़की वापस जिंदा हो सकेगी। कभी नहीं!
पुलिस के अनुसार, लड़की की उम्र 16 साल थी और साहिल ने उस पर 20 बार चाकू से हमला किया। इसके बाद उसे पत्थर से कुचल-कुचल कर मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस ने बताया कि लड़का और लड़की एक दूसरे को पहले से जानते थे।
दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था और शनिवार को उनके बीच झगड़ा हुआ था।
रविवार को लड़की अपनी दोस्त के बेटे के जन्मदिन की पार्टी में जा रही थी तभी लड़के ने उसे रास्ते में रोका उसे मौत के घाट उतार दिया।
लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर शाहबाद डेयरी थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अपनी बेटी हत्या से दुखी एक मां ने आरोपी के लिए फांसी की सजा की मांग की है। मां ने बताया कि बेटी पिछले 10 दिन से अपनी सहेली के घर में थी। उसने इसी साल 10वीं की परीक्षा पास की थी।
अब लड़के से पूछताछ में हत्या करने को लेकर खुलासा होगा।