जयपुर | सिख समाज को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने पर भारतीय जनता पार्टी ने संदीप दायमा पर बड़ी कारसेवा करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
राजस्थान में तिजारा विधानसभा क्षेत्र में एक रैली में दायमा ने गुरुद्वारों-मस्जिदों पर विवादित बयान देकर समाज के लोगों को भड़का दिया था।
जिसके बाद उनके खिलाफ विरोध के सुर तेज गए थे। ऐसे में विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा को ये कदम उठाना पड़ा है।
राजस्थान भाजपा की अनुशासन समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह लाखावत ने दायमा को निष्कासित करने के फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी की विचारधारा के खिलाफ बयान देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर संदीप दायमा (Sandeep Dayma) को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।