गुरूवार को भाजपा के दिग्गज नेता और विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
भाजपा के टिकट पर पूनिया तीसरी बार आमेर से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
आज आमेर में रोशन हवेली में सभा को संबोधित करने के बाद उन्होंने नामांकन भरने के लिए कूच किया।
इससे पहले सतीश पूनिया ने अपनी मां परमेश्वरी देवी से जी का आशीर्वाद लिया। उनकी मां ने उन्हें आशीर्वाद के साथ शगुन के तौर पर 100 रुपये भी दिए।
इसके बाद पूनियां ने मोती डूंगरी गणेश जी, गोविंद देव जी और आमेर शिला माताजी के दर्शन करते हुए आमेर में जनसभा को संबोधित किया।
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी रहे साथ
बता दें कि सतीश पूनिया के जनसभा संबोधन और नामांकन दाखिल करने तक यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी पूनिया के साथ मौजूद रहे।
राजस्थान में आगामी 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान होना है और 3 दिसंबर को परिणामों की घोषणा होगी।
राजे को भाजपा ने झालरापाटन विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है।
राजे भीलवाड़ा से 3 नवंबर को झालावाड़ पहुंचेंगी।