सिरोही | जिला चिकित्सालय की बदहाल स्थिति को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा ने रविवार को संभागीय आयुक्त जोधपुर प्रतिभा सिंह से फोन पर बात की और तत्काल सुधार की मांग की। संभागीय आयुक्त ने शीघ्र स्थिति सुधारने का भरोसा दिलाया।
मोर्चरी तक शव ले जाना बना चुनौती
लोढ़ा ने आयुक्त को बताया कि शनिवार को एक बालिका की सर्पदंश से मौत के बाद उसका पोस्टमार्टम करवाना अत्यंत कठिन कार्य हो गया। शव लेकर अस्पताल पहुंचे परिजनों की एंबुलेंस पानी और कीचड़ में फंस गई, जिसे ट्रैक्टर से बाहर निकाला गया। मजबूरी में मृत बालिका को परिजनों ने अपने कंधों पर उठाकर कीचड़ और पानी के बीच से मोर्चरी तक पहुँचाया।
उन्होंने कहा कि पाँच दिन पूर्व ही उन्होंने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर मोर्चरी की बदतर हालत और जनाना वार्ड के समीप सीवरेज व मलजल भराव की समस्या से अवगत कराया था, लेकिन हालात जस के तस हैं।