सिरोही। जिले के सरूपगंज क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ, जब पैंथर के हमले में 12 वर्षीय मासूम बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, रोहिड़ा थाना क्षेत्र के उत्तमेश्वर महादेव मंदिर के पास विमला पुत्री उजमाराम गमेती (12) अपनी सहेलियों के साथ बकरियां चराकर घर लौट रही थी। इसी दौरान झाड़ियों से अचानक निकले पैंथर ने उस पर हमला कर दिया। हमले में बालिका की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।