Jaipur | राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इन दिनों बयानबाजी के मामले में पुरे मूड में आए हुए है और एक के बाद एक भाजपा नेताओ सहित पूरी भाजपा पर खासे हमलावर है. आज एक बार फिर से गहलोत ने राम मंदिर और हिन्दू धर्म के सवाल पर भाजपा पर करारा हमला बोला है.
अशोक गहलोत इन दिनों अपनी जनकल्याणकारी योजनाओ सहित सरकार के काम के बूते फिर से वापसी का दावाका कर रहे है और बिपरजॉय तूफ़ान से प्रभावित इलाको का लगातार दौरा करके हर पीड़ित को राहत पहुंचाने का वादा कर रहे है.
तूफ़ान प्रभावित जालौर से अशोक गहलोत ने मीडिया को सम्बोधित किया और भाजपा सहित आरएसएस को लपेटे में ले लिया. इस दौरान अशोक गहलोत ने राम मंदिर सहित हिन्दू धर्म आस्था और गाय जैसे मुद्दों पर खुलकर बेटिंग की.