जयपुर । हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 119वीं जयंती के उपलक्ष्य में कार्मिक विभाग के तत्वाधान में शुक्रवार को शासन सचिवालय परिसर में कबड्डी,रूमाल झपट्टा एवं रस्साकशी की प्रतियोगिता एवं खेल गतिविधि का आयोजन किया गया।

मेजर ध्यानचन्द जयंती के अवसर पर शासन सचिवालय परिसर में राजस्थान सचिवालय अधिकारी सेवा संघ के अध्यक्ष दलजीत सिंह, मुकेश सिंघल एवं चेतन शर्मा ने पौधरोपण भी किया । इस अवसर पर सभी खिलाड़ियो द्वारा ''फिट इंडिया'' की शपथ ली गई।

