भीलवाड़ा | राजस्थान में 1 हजार 963 पदों पर पटवारियों की सीधी भर्ती होगी। इनमें 1680 पद नॉन टीएसपी (Non TSP गैर अनुसूचित क्षेत्र) तथा 283 टीएसपी एरिया (TSP Area अनुसूचित क्षेत्र) के लिए रिजर्व हैं। भर्ती राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड करेगा। सरकार प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दे चुकी है।
भर्ती में आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग (EWS) कोटा 10%, अनुसूचित जाति (SC) 16%, अनुसूचित जनजाति (ST) 12%, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 21%, MBC का कोटा (quota) 5% होगा। सर्वाधिक 74 पद भीलवाड़ा तथा 73 पद केकड़ी के लिए हैं। सरकार ने पटवारी भर्ती की घोषणा बजट 2024-25 के दौरान की थी।
राजस्व मंडल ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि जिलावार भर्ती के लिए पदों की संख्या कैटेगरी वाइज (category wise) सिफारिश भिजवाएं। सरकार की ओर से जल्द ही भर्ती की कार्रवाई की जाएगी।
राजस्व मंडल को अब तक सिरोही, दौसा, श्रीगंगानगर जिले से रिक्त पदों की सूचना वर्गवार (category wise) मिल चुकी है। कई जिलों से सूचना भेजने में लापरवाही बरती जा रही है। कलेक्टरों को जिले में पटवारियों के स्वीकृत पद, कार्यरत, रिक्त पदों की गणना भर्ती के लिए पदों का वर्गवार (category wise) गणना करनी होगी।