जूनागढ़ । गुजरात में जहां एक और चक्रवाती तूफान ’बिपरजॉय’ ने कोहराम मचाया है, वहीं दूसरी ओर बीती रात अवैध तरीके से बनाई गई दरगाह को हटाने को लेकर जबरदस्त बवाल हो गया है।
दरअसल, जूनागढ़ के उपरकोट एक्सटेंशन में एक दरगाह को लेकर अवैध निर्माण का नोटिस दिया था, जो मजेवाड़ी दरवाजे के ठीक सामने स्थित है।
इस नोटिस को लेकर इलाके के लोगों में भारी रोष था और लोग इसका विरोध कर रहे थे।
इसी बीच शुक्रवार की शाम को नगर निगम की टीम ध्वस्तीकरण का नोटिस लगाने पहुंची थी। ऐसे में इस मामले को लेकर लोगों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि वे बेकाबू हो गए और आगजनी और पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया।