Jaipur:
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने आने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए अब पूरी तरह से कमर कस ली है और इन दिनों वे मेवाड़ दौरे पर पार्टी के लिए जमीन मजबूत कर कर रहे है.
मेवाड़ दौरे के दौरान हनुमान बेनीवाल ने सचिन पायलट को लेकर एक बार फिर से ऐसा कुछ कह दिया है जिस पर चर्चा होना लाजमी है. इन दिनों सचिन पायलट भी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अपनी ही सरकार को लगातार घेर रहे हैं.
