अगर कोई अभियान से जुड़ना नहीं चाहता है तो भी उसे पार्टी की रीति नीति जरूर बताए। भाजपा कार्यकर्ता सवा करोड़ के लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्य करें। हम सब जन प्रतिनिधिगण अपने क्षत्रों में अभियान को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाए।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाकर अभियान की शुरुआत की है। अब भाजपा प्रदेश के साथ जिलों में सघन अभियान चलाएगा।
भाजपा के कार्यकर्ता इस अभियान को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक लेकर जाएंगे। सदस्यता अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्याें से अवगत करवाए और मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं की जनता के बीच जाकर चर्चा करें।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा राजनीति राज के लिए नहीं, देश बदलने के लिए करती हैं। भाजपा हर व्यक्ति को उसका हक मिले, इसके लिए काम करती हैं। देश का किसान, महिला, युवा आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा।
हमारी सरकार बजट और योजनाओं के आधार पर काम कर रही है। भाजपा संगठन का निर्माण अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति के विकास और उत्थान के लिया किया गया, और भाजपा की सरकार आज उसी नीति पर कार्य कर रही है।
भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद आज प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और प्रदेश में भी इस अभियान का आगाज किया। अब 4 सितंबर को प्रदेश के प्रत्येक जिले में भाजपा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि प्रेसवार्ता के माध्यम से अभियान को लॉन्च करेंगे।
डॉ अरूण चतुर्वेदी ने बताया कि भाजपा प्रदेश में सवा करोड़ सदस्यों को पार्टी परिवार का सदस्य बनाएगी। इसके लिए राजस्थान के 51 हजार 700 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता को 200-200 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।
भाजपा सदस्यता अभियान के तहत 88 00 00 2024 नंबर पर मिस्ड कॉल कर या नमो ऐप, वेबसाइट और क्यूआर कोड स्कैन करके कोई भी व्यक्ति सदस्य बन सकता है। यह अभियान दो चरणों में चलेगा। इसका पहला चरण 25 सितंबर तक और दूसरा चरण 1 से 15 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।
भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश स्तरीय शुभारंभ अवसर पर जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, सरकार के मंत्री झाबर सिंह खर्रा, जोगाराम पटेल, सुरेश रावत, जवाहर सिंह बेढ़म, ओटाराम देवासी, बाबूलाल खराडी, कन्हैया लाल चौधरी, विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सीआर चौधरी, मोतीलाल मीणा, नाहर सिंह जोधा, मुकेश दाधीच, प्रभुलाल सैनी, भाजपा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल, श्रवण सिंह बगडी, भाजपा प्रदेश मंत्री विजेंद्र पुनिया,भूपेंद्र सैनी, वासुदेव चावला, डॉ महेंद्र कुमावत, अजीत मॉडण, स्टेफी चौहान, भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, आईटी संयोजक अविनाश जोशी, सोशल मीडिया संयोजक हिरेंद्र कोशिक, कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों के साथ भाजपा के विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभागों के प्रदेश संयोजक, सह संयोजक सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।