जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्र और राज्य सरकार नारी शक्ति के उत्थान के लिए कृतसंकल्पित होकर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 बरसों में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केन्द्र सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री हर घर शौचालय योजना, हर घर नल योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना तथा पीएम आवास योजना जैसे कार्यक्रमों एवं योजनाओं के कारण देश की करोड़ों महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया है।
भजनलाल शर्मा बुधवार को देशव्यापी शक्ति वंदन अभियान के समापन के अवसर पर जयपुर में आयोजित समारोह को वर्चुअल रूप से सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह अभियान एक करोड़ स्वयं सहायता समूहों से सम्पर्क स्थापित कर 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत संकल्प से जोड़ने के लिए चलाया गया है। देश की करोड़ों महिलाओं के प्रयासों को पहचान और सम्मान देना इसका लक्ष्य है।
राजस्थान का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नारी शक्ति की धरती है। यहां की नारियों ने देश के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर किया है। ये भूमि पन्नाधाय, हाड़ीरानी और कालीबाई जैसी वीरांगनाओं के बलिदान और मीराबाई की भक्ति के लिए जानी जाती है।
प्रदेश की 11 लाख से अधिक महिलाएं 3 साल में बनेंगी लखपति