thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

तेजा दशमी महोत्सव का आयोजन

thinQ360 thinQ360 16

कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भगीरथ चौधरी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृतसंकल्पित है

teja dashami festival organized
तेजा दशमी महोत्सव

जयपुर। शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ जिले के सेंती में जाट छात्रावास स्थल पर तेजा दशमी महोत्सव एवं किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी और नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा सहित जनप्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होंने तेजाजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और प्रतिभावान बालिकाओं का सम्मान किया।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी

कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भगीरथ चौधरी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि केन्द्र के बजट में यह वर्ष किसानों को समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि कई फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसानों को राहत दी है। उन्होंने कहा कि किसान प्राकृतिक खेती करें। इस पर भारत सरकार 20 हज़ार रुपए प्रति एकड़ अनुदान देगी। उन्होंने कहा की शुरुआत में इससे उपज थोड़ी कम होगी लेकिन बाद में उर्वरकों जितनी ही पैदावार आने लगेगी।

उन्होंने किसानों से रसायनों का उपयोग कम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती कर स्वयं भी बचे और प्राणी मात्र को भी बचाएं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई प्रयास किए हैं। आगे भी किसानों के हित में लगातार कार्य किए जाएंगे। देश के विकास में अन्नदाता किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। किसान कृषि में रसायनों का उपयोग कम कर प्राकृतिक खेती करें। इससे उन्हें लाभ होगा और पर्यावरण भी बचेगा।

इस अवसर पर सांसद सीपी जोशी, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, निंबाहेड़ा विधायक चंद कृपलानी, बेगू विधायक सुरेश धाकड़, कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें: