तेलंगाना | Telangana Assembly Election 2023: साल के अंत में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए BRS के अध्यक्ष और तेलंगाना के सीएम केसीआर (KCR) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।
सीएम केसीआर ने सोमवार को बीआरएस के 115 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। तेलंगाना की 119 सदस्यीय विधानसभा के लिए इस साल के अंत में चुनाव होने हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले एमपी और सीजी में भी होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी।
हालांकि, अभी तक राजस्थान में मायावती की बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर किसी ने भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।

