पाली | शहर में 4 जून को नगर परिषद की पूर्व सभापति कुसुम सोनी (kusum soni) नाले में गिर गईं। इस घटना के बाद से भाजपा नेता लगातार नगर परिषद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को एक घंटे तक रास्ता जाम किया गया।
इस दौरान कोतवाल co किशोर सिंह भाटी (kishor singh bhati) के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता मौके पर तैनात रहा। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होने के बाद भाजपा नेताओं ने रास्ते से जाम हटाया। नगर परिषद आयुक्त ने शुक्रवार से खुले नाले ढकवाने का काम शुरू करने का आश्वासन दिया है।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हादसा स्थल के पास रास्ता जाम कर विरोध जताया। नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे आयुक्त आशुतोष आचार्य और XEN राधाकिशन जाट (radhakishan jat) को जमकर कर खरी-खोटी सुनाई।


