तमिलनाडु | सनातन धर्म को डेंगू कहने वाले और तमिलनाडु के युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री उदयनिधि स्टालिन को प्रमोशन मिलने वाला है। पार्टी जल्द ही उन्हें राज्य का उपमुख्यमंत्री(Deputy CM)नियुक्त करेगी। द्रमुक के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक पार्टी ने 4 जून को लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद उदयनिधि को राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में पदोन्नत करने का फैसला पहले ही ले लिया है।लोकसभा चुनावों में उदयनिधि ने ही द्रमुक के लिए पूरे तमिलनाडु में प्रचार किया। इस दौरान उदयनिधि ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ तीखे हमले किए।
39 निर्वाचन क्षेत्रों की यात्रा की

