जयपुर । उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शुक्रवार शाम को सीकर रोड के जलभराव और जाम लगने वाले प्वाइंट्स का दौरा किया। इस दौरान एनएचएआई के अधिकारी साथ रहे।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने 14 नंबर पुलिया के नीचे चल रहे कार्य की प्रगति का जायज़ा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिये की इस मानसून से पहले इन कामों को पूरा करें।
ग़ौरतलब है कि वीकेआई 14 नंबर पर जलभराव के कारण सड़क टूट जाती है और यहाँ जाम रहता हैं। वर्षों पुरानी इस समस्या से यहाँ के स्थानीय निवासियों एवं सीकर रोड़ से गुज़रने वाले लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उप मुख्यमंत्री ने पिछली विजिट के दौरान एनएचएआई के अधिकारियों को इस समस्या का स्थाई समाधान के निर्देश दिए थे।