राजस्थान की सियासत में आज दो बड़े नेताओं की आपसी बयानबाजी से सियासी पारा पूरी तरह से बढ़ा हुआ है. और अब ऐसा लग रहा है कि राजस्थान पूरी तरह से इलेक्शन मोड में आ गया है.
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की आपसे रार किसी से छुपी नहीं है.संजीवनी मामले पर आमने-सामने गहलोत और शेखावत की ज़ुबानी जंग आज एक बार फिर से परवान पर चढ़ी हुई है.
वैसे तो हर बार सीएम अशोक गहलोत संजीवनी घोटाले को लेकर गजेन्द्र सिंह शेखावत पर हमलावर रहते है लेकिन आज शुरुआत गजेन्द्र सिंह शेखावत की तरफ से की गई जिसके बाद अशोक गहलोत ने पलटवार करते हुए अपने जुबानी तरकश से संजीवनी का तीर दाग दिया.
गजेन्द्र सिंह शेखावत भाजपा द्वारा आयोजित एक जनाक्रोश रैली को सम्बोधित कर रहे थे. मंच पर शेखावत के साथ ही राजस्थान भाजपा चीफ सीपी जोशी भी मौजूद थे.