जयपुर। जिले में राजस्व अधिकारी (revenue officer) भू-रूपांतरण सहित राजस्व से संबंधित सभी प्रकार के प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करें, ताकि जनसाधारण को जल्द से जल्द राहत मिल सके।
कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने राजस्व अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा इसके लिए सभी राजस्व अधिकारी अपने न्यायालय (court) में दर्ज राजस्व प्रकरणों में उल्लेखनीय कमी लाने का लक्ष्य निर्धारित करें एवं लक्ष्य हासिल करने के लिए सप्ताह में पांचों दिन कोर्ट लेकर ज्यादा से ज्यादा दावों (claims) की सुनवाई करें।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार (Collectorate Auditorium) में आयोजित जयपुर, जयपुर ग्रामीण एवं दूदू जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलक्टर ने जिले में भू-आवंटन, औद्योगिक प्रयोजनार्थ भू-संपरिवर्तन, नामान्तरण, सीमाज्ञान, कुर्रेजात, पत्थरगढ़ी एवं सहित सभी तरह के अपूर्ण राजस्व प्रकरणों का मूल्यांकन किया।