जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 (Rajasthan Election 2023) में टिकट नहीं मिलने से नाराज हुए कांग्रेस के बागियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की परेशानी बढ़ा रखी है।
हालांकि, नामांकन वापसी के अंतिम दिन पार्टी ने कई बागियों को समझाकर नाम वापसी करवा दी है, लेकिन फिर भी बहुत से नेताओं ने नाम वापस नहीं लिए हैं और पार्टी की मुश्किल बढ़ा दी है।
गौरतलब है कि राजस्थान में इस बार सीएम अशोक गहलोत ने दावा किया है कि रिवाज पलटेगा, परंपरा टूटेगी और कांग्रेस सरकार रिपीट होगी।
ऐसे में बगावत पर उतरे ये बागी नेता कांग्रेस के लिए खासी परेशानी खड़ी कर सकते हैं और सियासी समीकरणों को बिगाड़ सकते हैं।