जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के धानक्या स्थित राष्ट्रीय स्मारक स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने बाद में वहां पर पंडित जी के जीवन से जुड़ी स्मृतियों के संग्रहालय का भी अवलोकन किया और कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन आदर्श का आलोक था।

हरिभाऊ बागडे ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने युगीन संदर्भों में भारतीय सनातन संस्कृति को आधुनिक दृष्टि दी।उन्होंने पंडित जी के साथ की यादें भी साझा की और कहा कि उनका सान्निध्य किसी महामानव के समीप रहने की अनुभूति है।


