प्रयागराज | उत्तर प्रदेश के माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को पुलिस सुरक्षा के बीच गोली मारकर हत्या करने के बाद से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं की सुरक्षा को लेकर भी खतरा बढ़ गया है।
इसी बीच यूपी के बागपत से मंगलवार यानि आज एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस महकमें में हड़कंप मचा दिया है और पुलिस को एक्शन में आना पड़ा है।
अतीक और अशरफ की हत्या के दो दिन बाद ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई है।
आरोपी ने ये धमकी फेसबुक के जरिए दी है।