जयपुर । उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा है कि महिला अत्याचार, दहेज जैसी सामाजिक बुराइयों की शुरूआत घर से होती है, इसलिये यदि हमें इन बुराइयों का अंत करना है, तो इसकी शरूआत अपने घर से ही करनी होगी तभी महिलाएं सही मायने में सशक्त बनेंगीं। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि घर के काम जब हम बेटा और बेटी दोनो से करवाएगें तो बेटों की सोच का दायरा बढ़ेगा और वे इस बात को समझेगे कि महिला और पुरूष में कोई छोटा बड़ा नहीं होता।

उपमुख्यमंत्री बुधवार को आरबीएल बैंक की ओर से भवानी निकेतन कॉलेज ग्राउण्ड में सीएसआर के तहत विद्याधर नगर क्षेत्र की 400 गरीब बालिकाओं को साइकिल एवं स्कूल किट वितरण के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी।


