thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
भारत

उमेशपाल ह्त्याकांड में आज यूपी पुलिस ने चौथा एनकाउंटर कर दिया, मारा गया अतीक अहमद का बेटा असद अहमद

desk desk 12

UP police की STF ने झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर कर दिया. असद उमेश पाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी था और लंबे समय से फरार था. आरोप है कि उमेश पाल हत्याकांड में असद खुद शामिल था.

today up police conducted fourth encounter in umeshpal gatya case atiq ahmeds son asad ahmed was killed

UP police  की STF ने झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर  कर दिया. असद उमेश पाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी था और लंबे समय से फरार था. आरोप है कि उमेश पाल हत्याकांड में असद खुद शामिल था. पुलिस के मुताबिक, एकाउंटर में उमेश हत्याकांड में शामिल गुलाम  भी मारा गया.

असद और गुलाम दोनों पांच-पांच लाख रुपये के ईनामी थे. उमेश पाल की मां शांति देवी और पत्‍नी  जया पाल ने असद अहमद के एनकाउंट में मारे जाने पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और प्रशासन का शुक्रिया अदा किया.

असद के एनकाउंटर पर यूपी के उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया- यूपी STF को बधाई देता हूं, श्री उमेश पाल एडवोकेट और पुलिस के जवानों के हत्यारों को यही हश्र होना था! उमेश पाल हत्‍याकांड में गुलाम भी शामिल था, जो मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज में टोपी पहने नजर आया.

टैग: asad ahmad up police
शेयर करें: