thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

काम पर जा रहे मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली कार से टकराई, महिला समेत 2 की मौत, कई घायल

desk desk 24

ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार 8 लोग भरतपुर के सेवर से मजदूरी करने के लिए चिकसाना जा रहे थे। इनमें 4 महिला और 4 पुरूष सवार थे। ये सभी मजदूर सीसी रोड निर्माण के कार्य के लिए जा रहे थे। इन लोगों के अलावा ट्रैक्टर ट्रॉली में बजरी और ईंटें भी भरी हुई थी। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार 8 लोग भरतपुर के सेवर से मजदूरी करने के लिए चिकसाना जा रहे थे। इनमें 4 महिला और 4 पुरूष सवार थे। ये सभी मजदूर सीसी रोड निर्माण के कार्य के लिए जा रहे थे। इन लोगों के अलावा ट्रैक्टर ट्रॉली में बजरी और ईंटें भी भरी हुई थी। 
tractor trolley full of laborers going to work collided with car 2 dead including woman many injured in bharatpur

भरतपुर |  राजस्थान के भरतपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि,  8 लोग घायल हो गए है। 

जानकारी के अनुसार, प्रदेश के भरतपुर जिले में आज मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली डिवाइडर को तोड़कर दूसरी तरफ से आ रही कार से जा टकराई। 

ये भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली का एक पहिया निकल गया और ट्रॉली धड़ाम से पलटी मार गई।

ये भीषण हादसा जयपुर-आगरा हाईवे पर शीशम तिराहे पर हुआ।

दो की मौके पर ही मौत

ये हादसा इतना भयानक था कि 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसमें एक महिला शामिल है। 

इस हादसे में 8 लोग भी घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और एक्सीडेंट के चलते बंद हुए मार्ग को फिर से सुचारू किया।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर हाइवे पर यातायात को सुगम करवाया।

पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को आरबीएम अस्पताल में भिजवाया। 

रोड निर्माण के लिए जा रहे थे सभी मजदूर

पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार 8 लोग भरतपुर के सेवर से मजदूरी करने के लिए चिकसाना जा रहे थे। इनमें 4 महिला और 4 पुरूष सवार थे। 

ये सभी मजदूर सीसी रोड निर्माण के कार्य के लिए जा रहे थे। इन लोगों के अलावा ट्रैक्टर ट्रॉली में बजरी और ईंटें भी भरी हुई थी। 

इसी दौरान आगरा-जयपुर हाईवे पर गुजरते समय एक वाहन को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और एक कार से जा टकराई। 

हादसे में इनकी हुई मौत

हादसे में 50 वर्षीय राजकुमार और 17 साल की जानकी की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों का आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए है।

शेयर करें: