रेल मंत्रालय ने देश के दूसरे स्पीड रेलवे कॉरिडोर को हरी झंडी दे दी है। इस कॉरिडोर के बनने पर दिल्ली -जयपुर के बीच की दूरी पांच -छह घंटे की बजाय सिर्फ दो घंटे में तय हो जायेगी। अब तक धीमी गति से चलने वाली ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए भी रेलवे ने यह बड़ा फैसला किया है।
ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहा रेल मंत्रालय दिल्ली केंट से जयपुर तक एलिवेटेड ट्रैक बनाएगा ,जिससे निर्बाध गति से चलते हुए ट्रेन दोनों शहरों के बीच की दूरी सिर्फ दो घंटे में तय कर लेगी। अभी जयपुर से दिल्ली पहुंचने में ट्रेन पांच से छह घंटे ले रही है।
शुरू होगी हाई स्पीड ट्रेन
एलिवेटेड ट्रैक के बन जाने के बाद रेल मंत्रालय की योजना इस पर हाई स्पीड ट्रेन चलाने की है। इन ट्रेनों की स्पीड करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी।
रेल मंत्रालय इस प्रोजेक्ट पर अब एक डीपीआर - विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करेगा।