बांसवाड़ा | राजस्थान में चुनावी चर्चा के बीच एक दूल्हा भी बेहद चर्चा में बना हुआ है। दूल्हे के चर्चा में आने का कारण उसके एक ही मंडप में दो दुल्हनों के साथ फेरे लेना है।
प्रदेश के बांसवाड़ा जिले में हुई ये शादी पिछले दो दिनों से लोगों की जुबां पर छाई हुई है।
दरअसल, जिले के आनंदपुरी उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत आमलिया आबादरा में गुरुवार रात एक दूल्हे ने दो युवतियों को अपनी दुल्हन बनाया है।
दूल्हे ने बकायदा समाज और लोगों के सामने दोनों से शादी के मंडप में सात फेरे लिए हैं।