बांकुड़ा | West Bengal: देश में पिछले दिनों हुए बालासोर ट्रेन हादसे के बाद रविवार को एक बार फिर से बड़ा हादसा हो गया है।
रविवार को पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में दो मालगाड़ियों की टक्कर हो गई है।
जिसमें लगभग 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। प्लेटफॉर्म और सिग्नल रूम क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे से आद्रा मंडल में कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।
इस घटना में एक मालगाड़ी के चालक को चोटें आईं हैं। गनीमत ये रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।