जयपुर । जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के निर्देश पर पिलानी कस्बे में पेयजल व्यवस्था तथा शहरी जल योजना में अनियमितता तथा लापरवाही बरतने पर विभाग द्वारा शुक्रवार को दो कनिष्ठ अभियंता एवं एक फिटर को निलंबित किया है।
जलदाय मंत्री के निर्देश के उपरान्त विभागीय जांच में पाया गया कि शिव कॉलोनी में दो नलकूपों में पेयजल आवक कम हो जाने से सूखा घोषित करने के लिये कनिष्ठ अभियंता अधिकृत नही था फिर भी इसके द्वारा दोनों नलकूपों को सूखा घोषित करने एवं मोहल्ले की कमेटी द्वारा उनके स्तर पर मोटर पम्प बदलवाकर नलकूप से पेयजल प्राप्त करने की शिकायत को सही पाया गया, जिस पर विभाग द्वारा प्रदीप कुमार कनिष्ठ अभियन्ता को निलंबित किया है।