लखनऊ | यूपी के लखीमपुर खीरी में हुए बहुचर्चित प्रभात गुप्ता हत्याकांड में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी समेत चार अन्य आरोपियों को बरी कर दिया है।
कोर्ट ने राज्य सरकार की याचिका खारिज करते हुए ट्रायल कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा।
हत्या का यह मामला 2000 में जिला पंचायत चुनाव का है जब लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता प्रभात गुप्ता की तिकुनिया में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।
मोटरसाइकिल पर सवार चार हमलावरों ने हमले को अंजाम दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौके से फरार हो गए।