सिरोही | हमारा देश पहले वाला नहीं रहा। भारत की तीनों सेनाएं जल, थल और वायु बहुत मजबूत हो चुकी है।
आतंकवाद पूरी तरह से खात्मे की ओर बढ़ रहा है। पहले मोटा अनाज केवल गरीबों का भोजन हुआ करता था लेकिन आज फाइव स्टार होटल में परोसा जाने लगा है। यह बात भारत सरकार के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कही।
राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान (Brahma Kumari Institute) में आत्म सशक्तिकरण द्वारा चुनौतियों का प्रबंधन विषय पर आयोजित हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए अजय भट्ट वायुसेना के विशेष विमान से शुक्रवार को सिरोही पहुंचे।
शुक्रवार को ब्रह्माकुमारीज संस्थान में सुरक्षाकर्मियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन में देशभर से सुरक्षा से जुड़े जवानों और अधिकारियों ने भी भाग लिया।