खींवसर, 15 दिसंबर 2024 (रविवार): सहभागी समाज के समन्वयक मुकेश मेघवंशी के नेतृत्व में आज खींवसर में यूनाइटेड ग्लोबल पीस फाउंडेशन की कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूनाइटेड ग्लोबल पीस फाउंडेशन के चेयरमैन मेघराज सिंह रॉयल और डायरेक्टर शक्ति सिंह बांदीकुई उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मेघवाल समाज को एकजुट करने और उनके उत्थान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में अधिक से अधिक लोगों को फाउंडेशन का हिस्सा बनने का आवाहन किया गया।
प्रमुख घोषणाएं:
शिक्षा और रोजगार में सहायता: आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा और रोजगार में मदद के लिए फाउंडेशन कार्यरत रहेगा।

