जयपुर। जोधपुर जिला प्रशासन द्वारा ‘स्वच्छता एवं स्वास्थ्य’ थीम पर फिट इंडिया फ्रीडम रन 5.0 अभियान के तहत आयोजित ‘यूनिटी रन’ को संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल ने उम्मेद स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एकता दौड़ का आयोजन उम्मेद स्टेडियम से नई सड़क चौराहा, मोहनपुरा पुलिया, पुलिस लाईन रातानाडा रोड़, केएन कॉलेज चौराहा, राईकाबाग पुलिया, महावीर उद्यान से उम्मेद स्टेडियम तक किया गया।

पटेल ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने राष्ट्र के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके जयंती पर्व को हम राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हमारा सर्वोच्च कर्त्तव्य है।
