लक्ष्मणगढ़ में भाजपा प्रत्याशी सुभाष महरिया ने फर्जी वोट डालने का आरोप लगाया है।
फतेहपुर में पत्थरबाजी, पुलिस ने किए हवाई फायर
सीकर जिले के फतेहपुर में वोटिंग के दौरान बोचीवाल भवन के पीछे मोहल्ले में दो पक्षों में विवाद इतना ज़्यादा बढ़ गया कि दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया। दोनों तरफ से बेकाबू हुई स्थितियों से मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।
जिसके चलते पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत कर उपद्रवियों को खदेड़ना पड़ा।
पुलिस को स्थिति संभालने के लिए यहां हवाई फायर भी करना पड़ा है। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है।
वहीं चूरू जिले के सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग के दौरान एक मतदान केंद्र पर दो पक्षों में मारपीट होने की खबर भी सामने आई।
यहां पार्षद प्रतिनिधि का आरोप है कि उनके साथ राजकीय अंजुमन विद्यालय के पोलिंग बूथ के बाहर आधा दर्जन लोगों ने मारपीट की है।
पुलिस की सूचना मिलते ही हमलावर वहां से भाग निकले।
इसी के अलावा चूरू के राजकीय बागला स्कूल में भाजपा उम्मीदवार हरलाल सारण के साथ धक्का-मुक्की के बाद कांग्रेस-भाजपा समर्थकों आमने-सामने होने के समाचार है।