जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा द्वारा निकाली जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा की जनसभाओं से गुम रहने वाली पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे (Vasundhara Raje) शनिवार को फिर से मीडिया की सुर्खियों में आ गई हैं।
पूर्व सीएम राजे ने ’नारी शक्ति वंदन’ अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि मोदी जी ने महिला आरक्षण बिल के माध्यम से यह स्पष्ट किया है कि मातृशक्ति की भागीदारी के बिना किसी भी राष्ट्र के नव निर्माण की कल्पना अधूरी है।
दरअसल, राजे शनिवार को अपने सरकारी आवास पर प्रदेश भर से आई महिलाओं से रक्षा सूत्र बंधावा रही थी।
