जयपुर | 13 मई, 2008 को जयपुर में हुए सीरियल बम ब्लास्ट (Jaipur Bomb Blast) के आरोपियों के बरी होने के बाद से जयपुर लोगों में जमकर नाराजगी बनी हुई है। इसी बीच प्रदेश की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने बम धमाकों के पीड़ित परिवारों का दुख बांटा।
ऐसे में पूर्व सीएम राजे चार दीवारी स्थित चांदपोल हनुमान जी मंदिर पहुंची और 80 न्याय दीप जलाकर पीड़ितों को इंसाफ के लिए की प्रार्थना की।
Vasundhara Raje ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी देते हुए बताया कि, जयपुर धमाकों के आतंकियों के बरी हो जाने से पीड़ित परिवारों की व्यथा समझते हुए ही मैंने आज हनुमान मंदिर में आस्था के 80 न्याय दीप जलाए हैं।

